प्रियंका गांधी पर यूपी में तिरंगे के अपमान का आरोप, दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत

सक्रिय राजनीति में आने के बाद लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में जोरशोर से प्रचार में जुटीं प्रियंका गांधी बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के बवाना थाने में एक शिकायत दी गई है। इसमें शिकायतकर्ता ने प्रियंका गांधी पर बनारस में गंगा यात्रा के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता प्रवेश डबास पेशे से वकील हैं और उन्होंने इस बाबत थाने में शिकायत दी है। 
प्रवेश डबास ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी ने 3 दिनों तक अपनी प्रयागराज से लेकर संगम तक गंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान किया है। प्रवेश का कहना है कि इस यात्रा के दौरान उनकी नाव को तिरंगे से चारों तरफ से कवर किया गया था।

More videos

See All