ममता बनर्जी ने कहा- जल संरक्षण के लिए बंगाल में बनाए गए 2.62 लाख जलाशय

विश्व जल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि जल संरक्षण के लिए उनके सरकार की प्रतिबद्धता ने राज्य में पानी के संरक्षण के लिए कई सारे सुधारवादी कदम उठाया है।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया। ममता ने लिखा कि आज विश्व जल दिवस है। जल संरक्षण के लिए बंगाल में ''जल धरो जल भरो ’योजना अत्यधिक सफल रही है। अब तक, 2.62 लाख जलाशय बनाए गए हैं या उनका नवीनीकरण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शुरू की गई जल धरो जल भरो योजना, बंगाल में चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 2.62 लाख लोगों को फरवरी महीने के अंत तक जल संरक्षण संरक्षण के लिए काम पर लगा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में, 29,135 जलाशयों को खोदा और पुनर्निर्मित किया गया है।

More videos

See All