हरियाणा में इनेलो को एक ओर बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए रणबीर गंगवा

इनेलो विधायक रणबीर गंगवा आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा में शामिल करवाया। गंगवा गांव से हरियाणा की राजनीति में आगे बढ़ने वाले रणबीर गंगवा नलवा हलके से विधायक हैं। 2014 में इनेलो की टिकट पर नलवा से विधायक बने थे। उन्होंने एक बार सामान्य बातचीत में कहा भी था कि अगर मैंने भी 2014 में समझदारी दिखाई होती तो कृष्ण पंवार की तरह मैं भी मंत्री होता।
हिसार जिले की नलवा विधानसभा से 2014 में रणबीर सिंह गंगवा प्रजापति इनेलो पार्टी से विधायक बने थे. नलवा विधनासभा 2008 के परिसिमन के बाद अस्तित्व में आई है. इस सीट पर पश्चिमी हिसार का हिस्सा, आदमपुर के कुछ गांव व हांसी हलके कुछ गांव आते हैं. भजनलाल परिवार का घर इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। 2009 के विधानसभा चुनाव में भजनलाल की पत्नी जसमा देवी कांग्रेस के संपत सिंह से चुनाव हार गई थी. जबकि 1987 में जसमा देवी आदमपुर से विधायक रह चुकी हैं. 2014 में रणबीर सिंह गंगवा हजका के चंद्रमोहन को हराकर विधायक बने थे.

More videos

See All