हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुईं, कांग्रेस को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव के पहले दल बदलने के क्रम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने हिमाद्री सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
हिमाद्री सिंह ने 2016 में शहडोल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस की प्रत्याशी थी, लेकिन चुनाव हार गई थी। लेकिन बदलते समीकरण के बीच हिमाद्री सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में हिमाद्री सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। बड़ी बात ये है कि हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी वर्तमान में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं। नरेंद्र मरावी भी भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

More videos

See All