महागठबंधन में सीटें फिक्‍स, पटना साहिब से ताल ठोकेंगे शॉटगन

पटना साहिब सीट से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (शॉटगन) कांग्रेस से उसी सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इसके पहले उनके राजद से चुनाव लड़ने की भी चर्चा तेज रही थी। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कांग्रेस से लड़ें या राजद से, उनका महागठबंधन उम्‍मीदवार होना तय माना जा रहा है। भाजपा के एक और बागी दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनका दरभंगा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। 
विदित हो कि राहुल गांधी के अरुणाचल प्रदेश के चुनावी दौरे से दिल्ली लौटने के बाद उनकी राजद नेता तेजस्वी यादव से दिल्ली में वार्ता हुई। इसके बाद तेजस्‍वी बुधवार को पटना लौट आए हैं। पटना लौटने पर तेजस्‍वी ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ पटरी पर है। होली के बाद महागठबंधन की सीटों के फैसले की जानकारी दे दी जाएगी। 

More videos

See All