Lok sabha Election 2019: झारखंड की सीटों पर 22 को फैसला लेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की सीटों से भाजपा उम्मीदवारों का फैसला अब 22 मार्च की बैठक में होगा। मंगलवार को हुई नई दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में बड़े राज्यों के उम्मीदवारो पर चर्चा हुई जहां खासकर पहले और दूसरे चरण में मतदान है। झारखंड में मतदान की शुरुआत चौथे चरण से होनी है इसलिए इसपर फैसला टाला गया है। इसके पूर्व टिकट बंटवारे की एक्सरसाइज भाजपा में पूरी हो गई है।
प्रदेश भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों पर रांची के साथ-साथ दिल्ली में भी काफी मंथन किया है और सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को नई दिल्ली गए थे और वहीं रुक गए हैं। चुनाव से संबंधित चर्चाओं में वे शीर्ष नेताओं के साथ शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा झारखंड में महागठबंधन के प्रत्याशियों का चेहरा सामने आने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी। 

More videos

See All