बसपा ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, टूट सकता है गठबंधन

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके बारे में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) को पता ही नहीं है। प्रत्याशी घोषणा के साथ ही के साथ दोनों पार्टियों का प्रदेश में गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं अजीत जोगी ने कहा कि गठबंधन हो या ना हो, लेकिन मायावती को मेरी शुभकामनाएं हैं। उधर, बसपा की ओर से कहा गया है कि जोगी कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा। 
दरअसल, बसपा ने मंगलवार को प्रदेश की 11 में से 6 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने बस्तर सीट से आयतु राम मंडावी, कांकेर से सूबे सिंह ध्रुवे, जांजगीर चांपा से दाउराम रत्नाकर, सरगुजा से माया भगत, रायगढ़ से इन्नोसेंट कुजूर और दुर्ग लोकसभा सीट से गीतांजलि सिंह को उतारा है। इसके बाद से ही दोनों दलों के गठबंधन टूटने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात कही थी।  साथ ही कहा था कि प्रदेश की सभी 11 सीटों में गठबंधन अपने उम्मीदवार उतारेगा। फिलहाल सभी 6 प्रत्याशी बसपा से ही हैं।

More videos

See All