भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक, बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा

 भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इसमें सभी 29 संसदीय सीटों पर चर्चा कर संभावित नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और लोकसभा प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। बाहर दावेदारों ने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय के बाहर डेरा जमाया हुआ है। इस बीच राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के खिलाफ कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने नागर को दोबारा टिकट दिए जाने का विरोध किया।  कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए हुई रायशुमारी और सीटों पर हुए सर्वे पर चर्चा की जाएगी। पार्टी ने विभिन्न सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। इनके नामों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सदस्यों के समक्ष इसे रखा जाएगा। इस दौरान जीतने वाले मजबूत दावेदारों के नाम तय किए जाएंगे। 

More videos

See All