56 इंच वाले रोजगार क्यों नहीं देते, 70 साल की रट की भी एक्सपाइरी डेट- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ उपलब्धियों की बात करते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता है. जो 56 इंच वाले हैं वो रोजगार क्यों नहीं देते हैं.  प्रियंका गांधी ने यहां सीतामढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की. 

प्रियंका गांधी 11:00 बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगी. इस मंदिर में नेहरू गांधी परिवार के पारंपरिक पंडे भी होते हैं. प्रियंका गांधी मंदिर दर्शन और पूजा-पाठ के बाद विजिटर्स डायरी में अपने संस्मरण लिखेंगी. यहां की विजिटर्स डायरी में नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक की टिप्पणियां लिखी हैं. मंदिर दर्शन के बाद प्रियंका गांधी विंध्याचल मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद कंतित शरीफ मजार जाएंगी, जहां वह चादर भी चढ़ाएंगी. 

More videos

See All