पश्चिम बंगाल में गठबंधन टूटने के लिए वाममोर्चा ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

वाममोर्चा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी गठबंधन टूटने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस ने कांग्रेस द्वारा राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। बोस ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस राज्य में भाजपा और तृणमूल को मदद कर रही है। यह कांग्रेस का गेम प्लान है।
भाजपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा कि वाममोर्चा पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस की अनुचित मांग को स्वीकार नहीं कर सकता है। दोनों दल अब राज्य में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन पर बातचीत से कांग्रेस को हटने के पर उसकी आलोचना की।

More videos

See All