प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता से हुईं नाराज, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द

कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज थीं।प्रियंका गांधी के नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। अब मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में  माता सीता के दर्शन करेंगी। 

इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होगा। जिसके बाद रोड करते हुए प्रियंका गांधी मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए निकलेंगी। प्रियंका गांधी के कायक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है।

11 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करेंगी। वहां वह करीब आधा घंटे रुकेंगी। 11:40 बजे विध्यांचल में कंटिट शरीफ मजार पर जाएंगी। वहां से सीधे 1:05 बजे मिर्जापुर में स्थित भटौली घाट पहुंचेगी। 
2:45 बजे इसी जिले के सिंधोरा घाट पर लोगों से मिलेंगी। 3:30 बजे मोटर वोट से सिंधौरा घाट से चुनार पॉन्टून ब्रिज पहुंचेंगी। यहां वे लोगों को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम चुनार स्थित पीडब्ल्यूडी के किला गेस्ट हाउस में करेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ होंगी।

More videos

See All