ओपी चौटाला से माफी मांगे सुभाष बराला, अपमान नहीं होगा सहन- दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें बराला ने कहा था कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के गठबंधन के प्रस्ताव वाली चिट्ठी फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दी है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भले ही वे राजनीतिक रूप से किसी भी तरह इनेलो या चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ नहीं हैं लेकिन सुभाष बराला को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे 5 बार मुख्यमंत्री रहे और 84-वर्षीय बुजुर्ग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बारे में ओछी बात कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि इस भद्दी टिप्पणी के लिए सुभाष बराला और भारतीय जनता पार्टी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

More videos

See All