लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका गांधी ने लिखा खुला खत, खुद को बताया कांग्रेस का सिपाही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता के नाम खुला खत लिखा है। उन्होंने खत में खुद को कांग्रेस का सिपाही बताया। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सूबे की राजनीति में ठहराव की वजह से युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशान हैं। वह अपनी पीड़ा को साझा करना चाहते हैं। प्रियंका का यह खत यूपी दौरे से ठीक पहले सामने आया है। उन्होंने खत में लिखा- उत्तर प्रदेश के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। कांग्रेस पार्टी की सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी आपके सबके साथ मिलकर सूबे की राजनीति को बदलने की है।
प्रियंका गांधी ने अपने खत में लिखा है कि यूपी की राजनीति में ठहराव और राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों व मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने लिखा-मैं यूपी की धरती से आत्मिक रुप से जुड़ी रही हूं। मैं मानती हूं कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की शुरूआत आपकी बात सुने बगैर आपकी पीड़ा साझा किए बगैर नहीं हो सकती है। इसलिए आपसे संवाद करने के लिए मैं सीधे आपके द्वार पहुंच रही हूं।
 

More videos

See All