जनता के साथ है कांग्रेस का गठबंधन : तंवर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भादरा बाजार व हिसारिया बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता का स्रेह एवं सहयोग हमेशा उन्हें मिलता रहा है। जनता के भरोसे को कायम रखना ही किसी राजनेता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ है। जनता ने इस बार केंद्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों को वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बनाया हुआ है। तंवर ने इनेलो-भाजपा के बीच चल रही गठबंधन की चर्चा पर कहा कि ये दोनों दल तो एक ही हैं। शिरोमणि अकाली दल भी साथ है। इन दलों के नेताओं ने कभी एक-दूसरे का विरोध नहीं किया।

More videos

See All