राहुल गांधी पर मंत्री हरसिमरत कौर का बड़ा बयान, बोलीं- पाक की भाषा बोल रहे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अगर पंजाब का बंटवारा हुआ, तो इसके लिए जवाहर लाल नेहरु जिम्मेदार हैं।
सिखों को रोकने के लिए और उनकी हिम्मत तोड़ने के लिए जवाहर लाल नेहरु ने पंजाब के टुकड़े किए। फिर इंदिरा गांधी आईं और उन्होंने गोल्डन टेंपल पर हमला कराया। इसमें हजारों सिखों की जान चली गई। फिर राजीव गांधी आए और उन्होंने राजनीतिक कारणों से सिखों का नरंसहार किया। अब राहुल गांधी आए हैं और वे पूरी तरह से पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

More videos

See All