सपा और बसपा में दम नहीं, प्रियंका अप्रासंगिक : डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय राज्य और केंद्र सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। इस बार वह कठिन परीक्षा की कसौटी पर हैं। उनके सामने अपनी ही पार्टी का पिछला रिकॉर्ड तोडऩे की चुनौती है। चुनौती कांग्रेस के प्रियंका कार्ड और सपा-बसपा गठबंधन ने बढ़ाई है पर, डॉ. पांडेय आत्मविश्वास से भरे हैं। वह ताल ठोंककर कहते हैं कि आधी-आधी सीटें छोड़ चुकी सपा-बसपा भला हमसे क्या लड़ेंगी।

मोदी सरकार ने गरीब कल्याण और विकास की सार्थक बुनियाद रखी है। 2014 में जो मतदाता हमारे साथ नहीं आए थे, वे भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए। अन्य दलों ने सिर्फ वोट के लिए उनका इस्तेमाल किया जबकि भाजपा ने उनका जीवन बदला।
मोदी सरकार ने तो इतिहास रचा ही है। राज्य सरकार भी कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं के माध्यम से कारगर सहायक बनी है।

More videos

See All