कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है जालंधर लोकसभा सीट, तेरह बार पार्टी लहराया चुकी है परचम

दोआबा क्षत्र की जालंधर लोकसभा सीट एनआरआइ के गढ़ व खेल नगरी के रूप में अपनी पहचान रखती है। 1999 से 2014 तक यहां कांग्रेस काबिज रही। 1951 से 2014 तक 13 बार यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रत्यक्ष का अप्रत्यक्ष रूप से इंडस्ट्री सेक्टर व व्यापार से जुड़ी है। यहां खेल सामग्री का निर्माण करने वाली छोटी-बड़ी 400 से ज्यादा इकाइयां हैं।
इसके अलावा पाइप फिटिंग, हैंड टूल व लेदर उत्पाद तैयार करने में भी जालंधर देश में अग्रणी है। एनआरआइज का यहां खासा दबदबा है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जालंधर कैंट विधानसभा हलके चुनाव लड़ते रहे हैं।  

More videos

See All