BJP के जयपुर कार्यालय में मोदी साड़ी बनी नया आकर्षण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर इसकी वन-स्टॉप शॉप पर शनिवार को मोदी साड़ी का नया कलेक्शन आया है। साड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) की तस्वीरें हैं और ये साडिय़ां लोगों में खासी पसंद की जा रही हैं।

ये मोदी साडिय़ां विभिन्न डिजायनों में आ रही हैं। जहां एक डिजायन मेक इन इंडिया अभियान को दिखाती हैं और उस पर मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीरें हैं, वहीं अन्य साडिय़ों में कमल और मोदी की तस्वीर छपी है। हाल ही में खुली दुकान पर मोदी की तस्वीरों के साथ कई अन्य वस्तुएं भी हैं जैसे चेन, पेंडेंट्स, लॉकेट, ब्रूशेज, क्लचेज, दुपट्टे, हैलमेट, कॉफी मग और चूडिय़ां हैं। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता विशेष रूप से मोदी साड़ी के लिए उत्साहित हैं।
 

More videos

See All