उसेंडी ने संभाला पदभार, कहा- नरवा, गरूवा का नारा देने वाली सरकार कर्ज में फंसी

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पदभार संभाला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उसेंडी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी का नारा देने वाली पार्टी अब कर्जदारी व लाचारीवाली पार्टी हो गई है।
शराब बंदी से लेकर हर मोर्चे पर सरकार असफल है, आने वाले समय में जनता जरूर जवाब देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा राष्ट्र प्रगति के पथ पर मजबूती से अग्रसर है। उनके नेतृत्व में फिर से हम केन्द्र में सरकार बनाएंगे। मोदी मिशन ही हमारा मिशन है। उन्होंने प्रदेश भर से आये कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उम्मीदों में सदैव खरा उतरने का कोशिश करूंगा।

More videos

See All