भगौड़े नीरव मोदी को लंदन में देखकर कांग्रेसी बहुत खुश - प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया है कि भगौड़े नीरव मोदी को लंदन में देखकर कांग्रेस के नेता काफी खुश है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जावड़ेकर ने कहा कि चाहे विजय माल्या हो या नीरव मोदी और मेहुल चौकसी। इन सभी को पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान बेहिसाब कर्जा मिला था। लेकिन जैसे ही मोदी सरकार केंद्र में सत्ता में आई, यह कार्रवाई होने के डर से यह सभी देश छोड़कर भाग गए। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से यह चेतावनी है कि देश को लूटकर भागने वालों को एक-एक करके केंद्र सरकार भारत लेकर आयेगी। लेकिन यहां तो देश में उलट स्थिति हो रही है, उल्टा चोर चौकीदार को डांटे। कांग्रेस सरकार के वक्त यह भगौड़े भागते नहीं थे, देश में घूमते रहते थे। लेकिन अब मोदी सरकार ईडी के जरिये और कानून के जरिये इन भगौड़ों की संपत्ति को जब्त कर रही है।

More videos

See All