इस बार ऐसी पटखनी देंगे कि विपक्ष के होश उड़ जाएंगे- अमित शाह

लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और जीत के लिए ट्रिक्स देने रायपुर आए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस बार चुना में विपक्षियों को ऐसी पटखनी देंगे कि होश उड़ जाएंगे। छग में 10 साल तक भाजपा की सरकार और अगले 5 साल तक डबल इंजन वाली सरकार यानी केंद्र में भी भाजपा की सरकार रही है। इन 15 सालों में छत्तीसगढ़ को बदलने का काम हुआ है।
अमित शाह ने इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इन्हें (कांग्रेस) को क्यों लेकर आई थी? अपना स्वास्थ्य ठीक करने के लिए या खराब करने के लिए? इस सरकार ने आते ही अदले की भावना से आयुष्मान योजना बंद कर दी।
 कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किसानों को धान का सही मूल्य देने का वादा किया था। खुले में धान पड़े हैं। भुगतान के लिए रिजर्व बैंक से लोन लेना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों के साथ छल किया। पूरा कृषि ऋण माफ करने की बात कही थी। बिजली बिल हाफ करने की बात की। आते ही 400 यूनिट की बात करने लगे। पहले क्यों नहीं बोले। शराबबंदी करने का वचन दिया था। क्या हुआ? बंद हुआ?
शाह ने कहा कि ये सरकार पहले से घोटाले करने की तैयारी में है। पूत के पांव पालने में ही दिखने लगे हैं। पहले रमन सिंह की सरकार थी। इस सरकार को कुछ घोटले करने नहीं थे। इसलिए सीबीआई से डर नहीं था। उनके लिए दरवाजे खुले हुए थे। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आते ही राज्य में सीबीआई के दरवाजे बंद कर दिए। इनकी मंशा साफ जाहिए हो रही है। 

More videos

See All