सुखबीर बोले- बेअदबी की जांच कर रही SIT फ्रॉड, कुंवर विजय न हों सियासी साजिश में शामिल

अकाली दल प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है। इस बार उनके निशाने पर बेअदबी मामलों की जांच कर रही SIT के प्रमुख रहे। नवांशहर में वर्करों को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा कि बेअदबी मामलों की जांच के लिए गठित SIT फ्रॉड है। वह सियासत कर रही है।
सुखबीर ने SIT प्रमुख कुंवर विजय प्रताप को चेतावनी दी कि वह इस साजिश में शामिल न हों। अगर किसी से फोन पर बात करना जुर्म है तो SIT चीफ खुद कैप्टन से बात करते हैं। वे भी इसमें फंस सकते हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ को एसपी, डीसी व आइजी से फोन पर बात करने के आधार पर SIT मामले में शामिल कर रही है।

More videos

See All