लालू,-राबड़ी से मिलकर भी ठंडे नहीं पड़े मांझी, महागठबंधन की बैठक के बाद खोलेंगे पत्ते

बिहार के महागठबंधन में भले ही सियासी शांति दिखे, पर हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी के तेवर बताते हैं कि आग कहीं अंदर ही अंदर सुलग रही है। राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद भी उनके तेवर ठंडे नहीं पड़े हैं। राजनीतिक गलियारों में मांझी की नाराजगी को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि सीट बंटवारे की बैठक के बाद मांझी अपने पत्ते खोलेंगे और कोई चौंकाने वाला फैसला सार्वजनिक कर सकते हैं। 

पिछले महीने 'हम' की राज्य कार्यकारिणी और इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में पार्टी नेताओं ने महागठबंधन में अनदेखी किए जाने का मुद्दा उठाया था। पार्टी नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मांझी ने अधिक सीटों की मांग सीधे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से करने का एलान किया था। 23 फरवरी को मांझी ने रांची जाकर लालू से मुलाकात भी की।

More videos

See All