बादलों के गढ़ मोगा से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, राहुल गांधी बोले- चौकीदार चोर और जनता निराश

पंजाब में बादलों के गढ़ मोगा जिले में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के अभियान की शुरुआत की और पीएम मोदी को चौकीदार कहते हुए चोर बताया। मुख्य शहर से करीब 24 किमी दूर गांव किली चाहल में यह रैली हुई। मोगा में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।जानकारी के मुताबिक, रैली में प्रदेश के करीब 2.87 लाख किसानों के कर्ज माफी करने की घोषणा की गई। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ हल्ला बोला। रैली के लिए 115 एकड़ में पंडाल लगाया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसमें मौजूद रहे। इनके अलावा कई अन्य मंत्री भी मंच पर नजर आए।

हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए रैली स्थल पर पहुंचे और जैसे ही राहुल पहुंचे, सभी ने बेहद गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी का मंच पर स्वागत किया और फिर अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी इस दौरान मौजूद रहे।

More videos

See All