राफेल पर बसपा प्रमुख मायावती ने उठाया पीएम मोदी की चौकीदारी पर प्रश्न

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने फाइटर विमान राफेल खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से गायब होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। इसको लेकर मायावती ने ट्वीट किया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हाथों में है? सोचना पड़ेगा। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राफेल सौदे पर कहा कि क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हाथों में है? सोचना पड़ेगा।
कल बुधवार को राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि राफेल के कुछ कागजात चोरी हो गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यन्त ही चैंकाने वाला रहस्योदघाटन किया कि राफेल विमान खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गये हैं।

More videos

See All