राणासर में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को किया संबोधित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर प्रबंधन से प्रदेश के सूखा प्रभावित जिलों के लोगों को कोई तकलीफ नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों के लोग कठिन परिस्थितियों में रहते हैं। अपने जज्बे से इन परिस्थितियों का वे डटकर मुकाबला करते हैं।

गहलोत ने बाड़मेर जिले के राणासर गांव में बुधवार को ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी प्रदेश में अकाल, सूखा, सीमा पर तनाव जैसे हालातों में उन्हें सीमा क्षेत्र में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आप कठिन परिस्थितियों में रहते हैं।
अकाल में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। सरकार का मुखिया होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि आमजन से रूबरू होने के साथ हमारे बहादुर जवानों की हौसला अफजाई करने उनके बीच जाऊं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के त्याग एवं बलिदान के जज्बे को वे सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में राज्य सरकार एवं जनता आपके साथ खड़ी है।

More videos

See All