भाजपा के खिलाफ संसदीय चुनाव लड़ेंगे लाल सिंह, भाजपा हाईकमान लेगी उन पर फैसला

दस महीने भाजपा को कड़े तेवर दिखाने के बाद अब पार्टी के खिलाफ संसदीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पूर्व विधायक चाैधरी लाल पर फैसला भाजपा हाईकमान लेगा। लाल सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद इस पार्टी की टिकट से कठुआ जिले के बसोहली से विधायक व बाद में मंत्री बने थे।
संसदीय चुनाव में टिकट के लिए उन्होंने भाजपा के खिलाफ फ्रंट खोलते हुए अपने डोगरा स्वाभिमान संगठन को राजनीतिक पार्टी बनाया था। अब उन्होंने उधमपुर-डोडा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। लाल सिंह इस संसदीय सीट से लगातार दो बार कांग्रेस की टिकट से जीत चुके हैं। वर्ष 2014 में यह सीट प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह ने जीती थी।

More videos

See All