पटना की रैली में गरजे PM मोदी- देश के दुश्‍मनों से चुन-चुनकर लेंगे हिसाब, चौकन्‍ना है चौकीदार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आज पटना के गांधी मैदान में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 'संकल्प' रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाई। इस ऐतिहासिक रैली में जुटी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद दिखे। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार में हो रहे विकास के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। साथ ही विपक्षी महागठबंधन पर तंज कसे। 

उन्‍होंने गरजते हुए कहा कि उनकी सरकार देश के दुश्‍मनों से चुन-चुनकर हिसाब लेगी। जनता को भी आश्‍वस्‍त किया कि उनका 'चौकीदार' चौकन्‍ना है। प्रधानमंत्री के पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया। इसके पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी रैली को संबोधित किया।

More videos

See All