‘स्वच्छता मिशन’ के बाद अब प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के लिए चलेगा अभियान

प्लास्टिक कचरा प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक है, लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए अभी भी गंभीर प्रयास नहीं हो रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है दिल्ली जैसे बड़े शहर प्लास्टिक के कचरे के ढेर बनते जा रहे हैं। लेकिन अब प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए गंभीर कदम उठाये जाने की उम्मीद बढ़ी है। 
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जाहिर की है कि देश को 2022 तक प्लास्टिक कचरे से मुक्त करा लिया जाएगा। इसके लिए कुछ गैर सरकारी संस्थाओं की मदद से मुहिम चलाई जाएगी। यह लक्ष्य लोगों को प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर जनजागृति पैदा करके और खराब हुए प्लास्टिक की री साइक्लिंग के जरिये हासिल की जाएगी। वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देश को कचरे से मुक्त बनाने के लिए हिंदी सहित छ: भाषाओँ में नारे की लांचिंग भी की।

More videos

See All