टोहाना में बनेगा कैंसर अस्पताल, सुभाष बराला ने दी जानकारी

हरियाणा सरकार ने टोहाना वासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए यहां कैंसर अस्पताल की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। कैंसर अस्पताल की स्थापना के उपरांत जिला के नागरिकों को ईलाज के लिए दूरदराज के स्थानों पर ईलाज के लिए नही भटकना पड़ेगा। अस्पताल की स्थापना के लिए टोहाना के विधायक सुभाष बराला पिछले काफी समय से प्रयासरत थे।
व्यापक जनहित के लिए किए जा रहे उन्ही के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोहाना में कैंसर अस्पताल की स्थापना को मंजूरी दी है। कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए टोहाना के वर्तमान नागरिक अस्पताल का विस्तार करते हुए इसका दर्जा बढ़ाया जाएगा।
अस्पताल के आरंभ होने के बाद यहां कैंसर के उपचार में प्रयोग होने वाली अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की जाएगी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। कैंसर अस्पताल की स्थापना को लेकर क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ इस संबंध में अनेक बार वार्ता की तथा फीजीब्लिटी पाए जाने उपरांत विस्तृत अध्धयन किया गया। अंतत: मुख्यमंत्री महोदय की स्वीकृति के साथ ही कैंसर अस्पताल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

More videos

See All