जेडीयू के हरियाणा अध्यक्ष राव कमलबीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की

हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत साथ मिला है। हरियाणा में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष राव कमलबीर सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में आज हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
कांग्रेस की तरफ से उन्हें बादशाहपुर से टिकट देने के कयास लगाए जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि इस क्षेत्र से वर्तमान में उनके भाई राव नरबीर सिंह विधायक हैं और अगले विधानसभा चुनाव में दोनों भाईयों के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। इसके साथ ही दोनों भाईयों के बीच संबंध भी अच्छे नहीं बताए जाते हैं, उनके बीच कई मामलों में छत्तीस का आंकड़ा सामने आ चुका है।

More videos

See All