पुलवामा पर कांग्रेस के 5 सवालों पर अमित शाह का पलटवार; बोले "हमें देशभक्ति मत सिखाओ कांग्रेसियों"

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पुलवामा पर कांग्रेस के हमले का जवाब दिया। अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में बोल रहे थे। अमित शाह ने कहा, 
कांग्रेस ने पुलवामा की दुखद घटना का राजनीतिकरण किया है। पीएम मोदी किसी कार्यक्रम में थे, उसे मुद्दा बनाया। मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी 24 में से 18 घंटे देश के लिए काम करने वाले व्यक्ति हैं, आपके आरोपों का असर नहीं होगा। कांग्रेस किस मुंह से सवाल उठा रही है। यही कांग्रेस पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करती है। कांग्रेस के सिद्धू, पाकिस्तान जाकर सेनाध्यक्ष को गले लगाने का काम करते हैं। भारत के सेना प्रमुख को गली का गुंडा कहते हैं। सोनिया आतंकी की मौत पर आंसू बहाती हैं।"
अमित शाह ने कहा कि हमें देशभक्ति मत सिखाओ कांग्रेसियों, हमारी रग-रग में देशभक्ति है। शाह ने पुलवामा के बहाने कश्मीर समस्या का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि  कश्मीर समस्या, पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से है। अगर सरदार पटेल, देश के प्रधानमंत्री होते तो ये समस्या खड़ी नहीं होती। देश की सेना और जनता आतंकियों को सबक सिखाने के लिए साथ खड़ी है।

More videos

See All