मुलायम सिंह यादव ने कहा-बसपा के साथ गठबंधन से कमजोर हो गई समाजवादी पार्टी

कड़े संघर्ष के बाद जीरो से समाजवादी पार्टी को अर्श पर लाने वाले मुलायम सिंह यादव का दर्द आज झलक गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन गलत है।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पार्टी दफ्तर में मौजूद रहने के दौरान मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बम फोड़ दिया। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा करने के साथ एक बार उनकी सरकार आने की घोषणा कर चुके मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को गलत करार दिया। उनका दर्द लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए छलका। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मायावती से गठबंधन कर लिया, अब तो हमारी सीट आधी हो गई। हमारी पार्टी तो काफी मजबूत थी। हम तो 80 सीट पर आराम से लड़ते। समाजवादी पार्टी को अपने ही लोग कमजोर कर रहे हैं। 

More videos

See All