कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की तैनाती की है और 15 मार्च तक सभी एक लाख से ज्यादा गांवों में संगठन बनाने और लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटने को कहा है। इस महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी। 

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एजेंडे को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी को उप्र की कमान सौंपी गयी है। जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन को चार जोन में बांटकर प्रभारी तैनात किए गए है।

More videos

See All