राहुल ने बिहार के कुमार आशीष पर जताया भरोसा, प्रिंयका की टीम में किया शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष पर भरोसा जताया है। उन्हें प्रियंका गांधी की टीम में शामिल किया है। वे लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी ईस्ट जोन में संगठन के लिए काम करेंगे। इसकी कांंग्रेस की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।  
अखिल भारतीय कांग्रेस ने बिहार यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष को पार्टी का सचिव नियुक्त किया है। आशीष को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम में जगह दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति पर पार्टी ने छह सचिवों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। 

More videos

See All