कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, हर गांव का होगा प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की तैनाती की है और 15 मार्च तक सभी एक लाख से ज्यादा गांवों में संगठन बनाने और लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटने को कहा है। इस महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एजेंडे को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी को उप्र की कमान सौंपी गयी है। जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन को चार जोन में बांटकर प्रभारी तैनात किए गए है।
सैनी ने बताया कि पश्चिम जोन में प्रो. एपी सिंह के साथ प्रीतम चौधरी और पूर्वी जोन में राजेंद्र सिंह लोधी व रामगणेश प्रजापति को प्रभारी बनाया है। इसके साथ सेन्ट्रल जोन मेें अली अकबर व बुंदेलखंड में अमर सिंह जांगिड़ को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने बताया कि पिछड़े समाज का रुझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। प्रियंका गांधी की सक्रियता से जनसामान्य में विश्वास बढ़ा है। हर जिले में प्रभारी नियुक्त होने के बाद अब प्रत्येक गांव में कम से कम दो सक्रिय वर्कर बनाए जाएंगे। सभी जिला प्रभारियों से प्रत्येक ब्लाक में प्रभारी नियुक्त का काम 15 मार्च तक पूरा करने को कहा है।

More videos

See All