मिशन लोकसभा : उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट पर भाजपा में दावेदारों की फेहरिस्त हो रही लंबी

आम चुनाव में राजधानी की सातों सीटें सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन फिलहाल सबकी नजरें उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट पर लगी हुई है। आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडेय के रूप में यहां से अपना संभावित उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट होने के कारण यहां पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। इस कारण पार्टी पूरी तैयारी के बाद ही उम्मीदवार घोषित करेगी। इससे पहले इस सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। करीब 22 लाख मतदाताओं वाली यह सीट पहले कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल के पास थी।
2014 के आम चुनाव में मनोज तिवारी ने यहां रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। भाजपा से फिलहाल मौजूदा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के ही चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। यह माना जा रहा है कि अगर दिल्ली में पार्टी ने कुछ सांसदों को चुनाव में न उतारने का करती है तो तो उसमें वह अपने प्रदेश अध्यक्ष को शामिल नहीं करेगी।

More videos

See All