लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ नहीं होगा कोयलांचल का सबसे ताकतवर राजनीतिक घराना!

लोकसभा चुनाव- 2019 में भाजपा के साथ कोयलांचल का सबसे ताकतवर राजनीतिक घराना 'सिंह मैंशन' नहीं होगा। भाजपा की राजनीति में रहते हुए भी 'सिंह मैंशन' चुनावी रण में अलग झंडे और चिह्न के साथ खड़े होने की रणनीति पर काम कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए खतरे की घंटी होगी। 

 जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गाैतम उर्फ मनीष सिंह ने धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चुनाव से पहले अपने समर्थकों में जोश भरने के लिए मनीष ने 24 फरवरी को कोयला नगर के नेहरू कॉम्पलेक्स मैदान में जन चेतना रैली आयोजित की है। इस रैली को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से लगे हैं। धनबाद शहर के साथ ही लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों को होर्डिंग और बैनर लगाकर समर्थकों से जन चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की गई है।

More videos

See All