महागठबंधन में ऑल इज नॉट वेल, मांझी की धमकी- बर्दाश्‍त नहीं अपमान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में अपमान का बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मांझी ने कहा कि पहले सम्मान देकर महागठबंधन में बुलाया, फिर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे सीटों के मसले पर जल्द ही राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। धमकी देते हुए कहा कि यदि वहां भी बात नहीं बनी तो अगला कदम उठाएंगे।
विदित हो कि जीतनराम मांझी ने पहले महागठबंधन में 20 सीटों की मांग रखी थी। अब वे कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी से अधिक सीटें मांग रहे हैं। पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के साथ ही चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
 

More videos

See All