दिल्ली के बाद अब केजरीवाल ने की पुडुचेरी को भी पूर्ण राज्य बनाने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी और पुडुचेरी, दोनों के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि इन दोनों केंद्र शासित राज्यों के लोगों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। केजरीवाल यहां मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के प्रति एकजुटता दिखाने पहुंचे हैं। नारायणसामी का उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ टकराव चल रहा है, जिस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दोनों केंद्र शासित राज्यों में स्थिति एक समान है। 
नारायणसामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस एवं द्रमुक दोनों पार्टियों के विधायक केंद्र शासित सरकार की विभिन्न परियोजनाओं पर बेदी के ‘नकारात्मक रुख’ के विरोध में पुडुचेरी में 13 फरवरी से राज निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। AAP प्रमुख केजरीवाल ने यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों को बताया, ‘पुडुचेरी की उपराज्यपाल विकास कार्यों में रुकावट डाल रही हैं और चुनी हुई सरकार के लिये समस्याएं खड़ी कर रही हैं। हमलोग भी दिल्ली में ठीक ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं।’ 

More videos

See All