राजनीतिक लाभ लेने के लिए रची बेटी के अपहरण की साजिश, भाजपा नेता गिरफ्तार

लाबपुर में भाजपा नेता की बेटी के कथित अपहरण की घटना में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर से अपहृत युवती को बरामद कर लिया। मौके से 2 युवकों के साथ ही राजनीतिक लाभ के लिए बेटी का अपहरण की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नेता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार गत 14 फरवरी की रात लाबपुर में चार बदमाशों द्वारा घर में घुसकर तमंचे की नोक पर भाजपा नेता सुप्रभात बट्ब्याल की 23 वर्षीय बेटी प्रथमा का कथित अपहरण कर लिया गया था। भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर अपहरण कराने का आरोप लगाया था। घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा समर्थकों ने सिउड़ी-कटवा मार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया था।
इसके बाद शनिवार दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे विधायक मनिरुल इस्लाम का भी घेराव भाजपा समर्थकों ने कर दिया था। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। विधायक ने भागकर थाने में शरण ली थी। समर्थकों ने थाने का घेराव कर पथराव भी किया था। अपहरण की घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे उत्तर दिनाजपुर के डालखोला से कथित रूप से अपहृत युवती को बरामद कर लिया। 

More videos

See All