गोरखपुर में सौ से अधिक फरियादियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, सुनी समस्या

अपनी कर्मस्थली की दो दिनी यात्रा पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दरबार लगवाया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्या सुनी बल्कि समाधान का आश्वासन भी दिया। समस्या समाधान को लेकर अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश भी देते रहे।

गोरखनाथ मंदिर में करीब 45 मिनट के जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 100 लोगों की फरियाद सुनी। इससे पहले मुख्यमंत्री की सोमवार की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। अपने आवास से निकलकर उन्होंने पहले गुरु गोरक्षनाथ और फिर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। गोशाला में आधा घंटा गुजारने के बाद मुख्यमंत्री फरियादियों की समस्या सुनने के लिए लाल कक्ष में पहुंच गए।

उनके वहां पहुंचते ही सुरक्षाकर्मियों ने एक-एक फरियादी को उनके सामने प्रस्तुत करना शुरू किया। बारी-बारी से हर फरियादी ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री से सीधे कही, जिसको उन्होंने पूरी गंभीरता से सुना। कुछ फरियादियों की समस्या का समाधान तत्काल करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया।

More videos

See All