लालू से मिले तेजस्‍वी यादव, सुलझेगा बिहार-झारखंड के विपक्षी महागठबंधन का पेच

रांची के रिम्‍स में इलाजरत चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव पहुंचे हैं। वे यहां पिता से मिलकर बिहार-झारखंड में फंस रहे विपक्षी महागठबंधन के पेच का सुलझाएंगे।

इससे पहले झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बंधु तिर्की उनसे मुलाकात कर बाहर निकले। बंधु ने लालू प्रसाद यादव के साथ किसी राजनीतिक बातचीत से इन्‍कार किया है। उन्‍होंने कहा कि वे लालू प्रसाद की सेहत का हाल जानने आए थे। जेल प्रशासन की ओर से शनिवार को दोनों को मिलने की मंजूरी दी गई है।

More videos

See All