प्रयागराज कुंभ का वैभव देखने 18 को आएंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

सक्रिय राजनीति में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद लखनऊ में रोड शो करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का अब अगला पड़ाव प्रयागराज है। सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 18 फरवरी को अब प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएंगी। 
कांग्रेस के स्थानीय नेता अपनी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को कुंभ का वैभव दिखाने के लिए बेकरार हैं। प्रयास हो रहा है कि माघी पूर्णिमा के पहले यानी 18 फरवरी को प्रियंका गांधी यहां आ जाएं। इसके लिए तैयारी शुरू हो गईं हैं। मेला प्रशासन से इस संबंध में कांग्रेस के कुछ नेताओं की मौखिक बात हुई है। चर्चा में उनके त्रिवेणी आरती में शामिल होने की बात सामने आई है।
प्रयागराज कुंभ शुरू होने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के संगम में डुबकी लगाने की चर्चा शुरू हो गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुरुआत में ही आकर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया था। जूना अखाड़े के मौजगिरि घाट का शिलान्यास कर दिया था। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आए और पूर्ण हो चुकीं विकास योजनाओं का का लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो लगातार कई बार आए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संगम में डुबकी लगाकर गए। इसी तरह राहुल गांधी के भी यहां आने की चर्चा चल रही थी।

More videos

See All