NHM कर्मचारियों पर मनोहर सरकार की सख्ती बेअसर, तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल

पक्का करने की जिद पर अड़े एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने पांच फरवरी से चल रही हड़ताल तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। सरकार की सख्ती से बेपरवाह हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने 18 फरवरी तक जारी रखने का एलान किया है। अभी तक प्रदेश में 2688 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
पुलवामा में आतंकी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के चलते शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान रेहान राजा की मानें तो बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में 11 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जब तक सरकार उन्हें पक्का करने सहित अन्य मांगें पूरी नहीं करती, काम पर लौटने का सवाल ही नहीं उठता।

More videos

See All