प्रियंका गांधी फीडबैक लेकर दिल्ली लौटीं, तीन दिन में 45 घंटे कार्यकर्ताओं से मिलीं

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली चली गईं। उससे पहले वह भोर में 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लेती रहीं। तीन दिन यहां रुककर उन्होंने कुल 45 घंटे कार्यकर्ताओं से बात की। दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं की मन की बातें लगातार सुनने का सुझाव दिया। कहा, अपनी बात सुने जाने पर कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह के साथ काम करते हैं। 

प्रियंका 12 को जयपुर से लखनऊ आई थीं। उसके बाद लगातार यहीं बनी रहीं। तीन दिनों के प्रवास में उन्होंने 45 घंटे लोकसभावार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की।

शुक्रवार की सुबह पश्चिमी यूपी के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ वे दिल्ली चली गईं। बताते हैं कि प्रियंका ने महिला कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के साथ साझा किया। इस फीडबैक के आधार पर मोना को रणनीति बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

More videos

See All