मनोहर सरकार ने उठाया कठोर कदम, 2000 हड़ताली एनएचएम कर्मचारी बर्खास्त

पक्की नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों पर सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो हजार हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने हडताली कर्मचारियों को बृहस्पतिवार दोपहर काम पर लौटने को कहा था। हड़ताल से सर्वाधिक प्रभावित फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेवात में 1500 एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। एनएचएम कर्मचारी दो साल में करीब दस बार हड़ताल कर चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अमनीत पी कुमार और स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा के साथ अलग-अलग समझौता वार्ताओं के बावजूद करीब साढ़े चार हजार हड़ताली कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मिशन निदेशक ने बृहस्पतिवार को एनएचएम कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता छोड़कर काम पर लौटने का आह्वान किया।

More videos

See All