लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने बनाईं 6 समितियां, पूर्वांचल का एक भी चेहरा शामिल नहीं

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा को दी है। चुनाव के लिए बनाई गई छह कमिटियों में सबसे अहम कैंपेन कमिटी है। इस कमिटी की जिम्मेदारी पूरे चुनाव की रूपरेखा तैयार करना और उसे जीत तक पहुंचाना है। सुभाष चोपड़ा को यह जिम्मेदारी उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए दी गई है। 2002 में हुए एमसीडी के चुनाव में कैंपेन कमिटी का चेयरमैन सुभाष चोपड़ा को बनाया गया था। उस चुनाव में कांग्रेस ने कुल 134 सीटों में से 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसको देखते हुए उन्हें इस बार फिर नई उम्मीद के साथ यह काम दिया गया है। पिछली बार यह जिम्मेदारी अजय माकन को दी गई थी। 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने इस बार छह कमिटियां बनाई हैं। पहली कमिटी, को-ऑर्डिनेशन कमिटी है, जिसकी चेयरमैन शीला दीक्षित हैं। डॉक्टर ए. के. वालिया को वाइस चेयरमैन, देवेंद्र यादव को कन्वीनर और राजकुमार चौहान को को-कन्वीनर बनाया गया है। इस कमिटी में कुल 18 मेंबर हैं। इनमें अधिकतर पूर्व सांसद और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हैं। सभी शीला के करीबी रहे हैं। दूसरी है इलेक्शन कमिटी, इसकी चेयरमैन भी शीला ही हैं। इसमें कुल 32 मेंबर हैं। तीसरी कैंपेन कमिटी है, जिसके चेयरमैन सुभाष चोपड़ा और वाइस चेयरमैन परवेज हाशमी हैं। इस कमिटी में 77 लोगों को जगह दी गई है। इसके जरिए पार्टी ने बैलेंस बनाने की कोशिश की है। 

More videos

See All