कांग्रेस के साथ एक बार फिर आया महान दल, 2014 में तीन सीट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस प्रदेश में छोटे दलों को साथ लेने में पीछे नहीं है। लोकसभा की जंग में कांग्रेस ने छोटे दलों को साथ में लेने की शुरुआत कर दी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ तीन सीट पर चुनाव लडऩे वाला महान दल एक बार फिर कांग्रेस के साथ है। कल महान दल के साथ गठबंधन करने वाले कांग्रेस की निगाह अन्य छोटे दलों पर भी है।
उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कल महान दल से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई। प्रियंका गांधी ने महान दल के केशव देव मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि मौर्य की पार्टी प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमें ऐसी राजनीति के निर्माण का लक्ष्य दिया है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी हो। हम सब का यही प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 2019 की लड़ाई जी जान से लड़ी जाए।

More videos

See All