हिमाचल में सरकार के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

 प्रदेश सरकार से हुई वार्ता में आश्वासन मिलने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग है कि बैंक गारंटी को समाप्त किया जाए। इसके अलावा पीजी करने के बाद प्रदेश में दो से पांच वर्ष तक की सरकारी नौकरी की शर्त को हटाया जाए।
डॉक्टरों ने इस सेवा शर्त को एक वर्ष करने की पैरवी की है। सरकार की ओर से इस शर्त को लगाने के बाद से प्रदेश के करीब 700 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। रेजिडेंट डॉक्टर वीरवार से काम पर लौटेंगे। इससे स्वास्थ्य विभाग में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उधर, सरकार से मिले आश्वासन का आरडीए शिमला, कागड़ा और एचएमओए के सदस्यों ने स्वागत किया है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अभिनव राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वान के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है तथा वीरवार से सुचारू रूप से कार्य करेंगे। उधर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में बुधवार को डॉक्टरों ने टी स्टाल लगाकर मनी बांड के लिए राशि एकत्रित की।

More videos

See All